ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफ़ी 2025 का फाइनल (IND vs NZ) मुकबला दुबई में आयोजित किया गया. फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया. इससे पहले भारत ने साल 2013 में आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफ़ी का ख़िताब इंग्लैंड को हराकर और 2002 में श्रीलंका के साथ संयुक्त रूप से यह ख़िताब जीता था. ICC Champions Trophy 2025 का होस्ट पाकिस्तान ने किया है. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी कर 251 रन बनाए जिसके जवाब में टीम इंडिया ने 49 ओवर में 4 विकेट रहते 254 रन बनाया. भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 76 रन बनाये और प्लेयर ऑफ़ द मैच का ख़िताब जीता. इस जीत के साथ 3 बार आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफ़ी जीतने वाला भारत एक मात्र देश बन गया है.
आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफ़ी, विश्व क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा आयोजित की जाने वाली एक क्रिकेट प्रतियोगिता है. इसे क्रिकेट जगत का मिनी विश्व कप भी कहा जाता है. आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफ़ी की शुरुआत ICC के द्वारा 1998 में की गई थी. इसे पहले ICC Knockout Tournament के नाम से जाना जाता था. 2029 की आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफ़ी भारत में आयोजित की जाएगी.

Tauseef Khan is the Founder of EduJosh. With 10 years of experience in competitive exam guidance, he specializes in daily current affairs analysis and government job updates. He is dedicated to providing students with accurate, timely, and deeply researched educational content, helping thousands of aspirants crack their dream careers.