बिहार सरकार, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) में पुलिस अवर निरीक्षक (Police Sub-Inspector) के पदों पर सीधी नियुक्ति हेतु विज्ञापन BPSSC द्वारा जारी कर दिया गया है. विज्ञापन संख्या: 05/2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन-पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि: 26-10-2025 है.
बिहार दरोगा भर्ती 2025 के लिए पुलिस अवर निरीक्षक (Police Sub-Inspector), लेवल 6 के पदों की संख्या 1799 (एक हजार सात सौ निन्यानवे) है. इन पदों पर नियुक्ति के लिए प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा विज्ञापन संख्या-05/2025 जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरने की प्रक्रिया 26-09-2025 से शुरू होगी।
आइये विस्तार से जानने की कशिश करते हैं क्या है बिहार पुलिस अवर निरीक्षक भर्ती 2025 के इस विज्ञापन में ? कौन-कौन से लोग इस फॉर्म को भर सकते हैं. ये सारी जानकारी आपको इस पोस्ट में नीचे दी गई है.
बिहार पुलिस अवर निरीक्षक भर्ती 2025
यह विज्ञापन बिहार सरकार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) में पुलिस अवर निरीक्षक (Police Sub-Inspector) के 1799 पदों पर सीधी भर्ती के लिए है। आवेदन की अंतिम तिथि 26-10-2025 है और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26-09-2025 से शुरू होगी।
पात्रता मानदंड
- नागरिकता: आवेदक का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है। पुरुष, महिला और थर्ड जेंडर उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
- शैक्षणिक योग्यता: 01-08-2025 तक किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
- आयु सीमा:
- आयु की गणना 01-08-2025 के आधार पर होगी।
- अनारक्षित (सामान्य) पुरुष: न्यूनतम 20 वर्ष, अधिकतम 37 वर्ष।
- अनारक्षित (सामान्य) महिला: न्यूनतम 20 वर्ष, अधिकतम 40 वर्ष।
- पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष और महिला): न्यूनतम 20 वर्ष, अधिकतम 40 वर्ष।
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और थर्ड जेंडर (पुरुष और महिला): न्यूनतम 20 वर्ष, अधिकतम 42 वर्ष।
- सरकारी सेवक: बिहार के सरकारी सेवकों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी, बशर्ते उन्होंने नियमित सेवा में 3 साल पूरे कर लिए हों।
- भूतपूर्व सैनिक: इन्हें अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट मिलेगी और रक्षा सेवा में बिताए गए समय के बराबर अतिरिक्त छूट मिलेगी।
- आवेदन शुल्क: सभी वर्ग/कोटि के पुरुष, महिला एवं थर्ड जेंडर अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन-पत्र का मूल्य ₹100/- (एक सौ रुपये) है।
शारीरिक मापदंड
ऊंचाई, सीना और वजन के लिए कोई अंक नहीं दिए जाएंगे, लेकिन इन मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है।
- ऊंचाई:
- अनारक्षित और पिछड़ा वर्ग (पुरुष): न्यूनतम 165 सेमी।
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (पुरुष): न्यूनतम 160 सेमी।
- सभी वर्गों की महिलाएं: न्यूनतम 155 सेमी।
- सीना (केवल पुरुषों के लिए):
- अनारक्षित, पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग: बिना फुलाए 81 सेमी और फुलाकर 86 सेमी (फुलाने के बाद 5 सेमी का अंतर अनिवार्य)।
- अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति: बिना फुलाए 79 सेमी और फुलाकर 84 सेमी (फुलाने के बाद 5 सेमी का अंतर अनिवार्य)।
- वजन (केवल महिलाओं के लिए):
- सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों का न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम होना अनिवार्य है।
- थर्ड जेंडर: इनके लिए शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता परीक्षा पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के समान होंगे।
चयन प्रक्रिया क्या है- बिहार पुलिस दरोगा भर्ती
चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं: लिखित परीक्षा (दो चरण), और शारीरिक दक्षता परीक्षा।
- लिखित परीक्षा (प्रारंभिक):
- यह 200 अंकों का एक पेपर होगा, जिसमें 100 प्रश्न होंगे।
- परीक्षा अवधि 2 घंटे होगी।
- इसमें सामान्य ज्ञान और करेंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
- 30% से कम अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार अयोग्य घोषित कर दिए जाएंगे।
- रिक्तियों के 20 गुना सफल उम्मीदवारों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए होगा।
- लिखित परीक्षा (मुख्य):
- इसमें दो पेपर होंगे।
- पेपर-1: 200 अंकों का सामान्य हिंदी का पेपर (2 घंटे)। इसमें 100 प्रश्न होंगे और न्यूनतम 30% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। हिंदी पेपर के अंक मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे।
- पेपर-2: 200 अंकों का सामान्य अध्ययन का पेपर (2 घंटे)। इसमें 100 प्रश्न होंगे जो सामान्य विज्ञान, नागरिक शास्त्र, भारतीय इतिहास, भारतीय भूगोल, गणित और मानसिक योग्यता से संबंधित होंगे।
- गलत उत्तर के लिए 0.2 अंक काटे जाएंगे।
- शारीरिक योग्यता/दक्षता परीक्षा:
- मुख्य लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों में से रिक्तियों के 6 गुना उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा के लिए चुना जाएगा।
- दौड़ (पुरुष): 1.6 किमी की दौड़ 6 मिनट 30 सेकंड में पूरी करनी होगी।
- दौड़ (महिला): 1 किमी की दौड़ 6 मिनट में पूरी करनी होगी।
- ऊंची कूद (पुरुष): न्यूनतम 4 फीट।
- ऊंची कूद (महिला): न्यूनतम 3 फीट।
मेधा सूची एवं नियुक्ति की अनुशंसा – बिहार दरोगा भर्ती 2025
- उपरोक्त पदों पर नियुक्ति हेतु चयन के लिए अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की मेरिट सूची मुख्य लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट-क्रमानुसार आरक्षण कोटिवार तैयार की जाएगी। लिखित परीक्षा में दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों के समान अंक प्राप्त करने की दशा में मेरिट सूची में उनके स्थान का निर्धारण उनकी जन्म-तिथि के आधार पर किया जाएगा अर्थात उम्र में वरीय अभ्यर्थी मेरिट क्रम में ऊपर रहेंगे। समान अंक प्राप्त करने एवं समान जन्म-तिथि वाले दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों की दशा में मेरिट सूची में उनके स्थान का निर्धारण उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर किया जाएगा अर्थात अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थी मेरिट क्रम में ऊपर रहेंगे।
- शैक्षणिक योग्यता समान होने की दशा में अभ्यर्थियों की वरीयता उनके 10वीं बोर्ड के प्रमाण-पत्र में यथा उल्लिखित नाम के अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के अनुसार निर्धारित की जाएगी।
- मुख्य परीक्षा के आधार पर तैयार की जाने वाली अंतिम मेरिट सूची हेतु अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं महिला वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम अर्हतांक 32 प्रतिशत, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 34 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम अर्हतांक 36.5 प्रतिशत तथा सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम अर्हतांक 40 प्रतिशत होगा।
बिहार पुलिस अवर निरीक्षक (Sub-Inspector) पद की रिक्तियों का विवरण :
| क्र.सं. | आरक्षण कोटि | कुल पद | महिलाओं के लिए क्षैतिज रूप से आरक्षित पद (35%) | स्वतंत्रता सेनानी के पोता/पोती/नाती/नतिनी के लिए आरक्षित पद |
| 1 | अनुसूचित जाति | 210 | 74 | – |
| 2 | अनुसूचित जनजाति | 15 | 05 | – |
| 3 | अत्यंत पिछड़ा वर्ग | 273 | 96 | – |
| 4 | पिछड़ा वर्ग | 222 | 78 | – |
| 5 | पिछड़े वर्गों की महिला | 42 | 00 | – |
| 6 | अनारक्षित | 850 | 298 | – |
| 7 | आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | 180 | 63 | – |
| 8 | ट्रांसजेंडर | 07 | 00 | – |
| कुल रिक्तियां | – | 1799 | 614 | 36 |
Official Notice Bihar Police Sub-Inspector Vacancy 2025 : Click Here

Tauseef Khan is the Founder of EduJosh. With 10 years of experience in competitive exam guidance, he specializes in daily current affairs analysis and government job updates. He is dedicated to providing students with accurate, timely, and deeply researched educational content, helping thousands of aspirants crack their dream careers.