Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📌 Bihar D.El.Ed Admit Card 2026 Out: बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से तुरंत डाउनलोड करें (Direct Link)

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने जारी किया डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का हॉल टिकट; Registration Number या Date of Birth से ऐसे करें तुरंत चेक।

Bihar DELED Admit Card 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB), पटना द्वारा दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) पाठ्यक्रम सत्र 2026-28 में नामांकन के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का आधिकारिक एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो अभ्यर्थी इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन राज्य के विभिन्न केंद्रों पर 08 जून 2026 से 22 जून 2026 तक किया जाएगा। इस लेख में हम आपको BSEB Bihar DELED Admit Card 2026 डाउनलोड करने की पूरी स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियां और सीधा डाउनलोड लिंक (Direct Link) प्रदान कर रहे हैं।

📅 Bihar D.El.Ed Entrance Exam 2026: महत्वपूर्ण तिथियां (Key Dates)

नामांकन प्रक्रिया और परीक्षा की समय-सारणी से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तारीखें नीचे तालिका में स्पष्ट रूप से दी गई हैं:

परीक्षा बोर्ड का नामबिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB), पटना
पाठ्यक्रम का नामडिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) – सत्र 2026-28
परीक्षा का नामबिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026
ऑनलाइन आवेदन की अवधि11 दिसंबर 2025 से 24 जनवरी 2026 तक
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि28 मई 2026 (Available Now)
बिहार डीएलएड परीक्षा की तिथि08 जून से 22 जून 2026 तक
आधिकारिक वेबसाइटdeledbihar.com / biharboardonline.bihar.gov.in

💻 Bihar DELED Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें? (Step-by-Step)

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके बिना किसी तकनीकी परेशानी के अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक डी.एल.एड वेबसाइट https://form.bsebdeled.com/login पर जाएं या https://bsebdeled.cbrt.co.in/bseb-2026/bseb-landing पर विजिट करें।
  2. होमपेज पर आपको “Download Admit Card for D.El.Ed Joint Entrance Examination 2026” का लाइव लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  3. अब आपके सामने लॉगिन पैनल खुल जाएगा।
  4. यहाँ उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या (Application Number) और अपनी जन्म तिथि (Date of Birth) का उपयोग करके पोर्टल में लॉग इन कर सकते हैं।
  5. आवेदन संख्या जानने के लिए https://form.bsebdeled.com/login यहाँ क्लिक करे।
  6. अपनी सही क्रेडेंशियल्स दर्ज करने के बाद नीचे दिए गए ‘Login / Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  7. आपका बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  8. परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए इसका एक प्रिंटआउट सुरक्षित निकाल लें और अपनी परीक्षा की तारीख व शिफ्ट की जांच कर लें।

📝 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण निर्देश (Exam Day Guidelines)

  • पहचान पत्र: परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या पैन कार्ड) ले जाना अनिवार्य है।
  • समय का ध्यान: एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग समय के अनुसार ही केंद्र पर पहुँचें, क्योंकि गेट बंद होने के बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

👉 बिहार शिक्षक भर्ती (TRE), बीपीएससी और सभी सरकारी नौकरियों की सबसे तेज़ व सटीक तैयारी, मुफ़्त प्रामाणिक नोट्स और डेली लाइव मॉक टेस्ट के लिए हमारे यूट्यूब चैनल “EduJosh को अभी सब्सक्राइब करें और प्ले स्टोर से हमारा एंड्रॉइड ऐप तुरंत डाउनलोड करें।

Share it on:

Leave a Comment