आज पूरे देश में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा है। हर वर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस, भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. मेजर ध्यान चंद को “हॉकी का जादूगर” भी कहा जाता है. उन्होंने भारत को 1928, 1932 और 1936 के ओलंपिक में तीन स्वर्ण पदक दिलाये थे.
इस दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और शारीरिक गतिविधियों के महत्व को उजागर करना है.
इस दिन, भारत के राष्ट्रपति उन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान करते हैं जिन्होंने खेल के क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इनमें मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कार शामिल हैं.
भारत में पहला राष्ट्रीय खेल दिवस वर्ष 2012 में मनाया गया था.
राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 की Theme: “Sport to Promote Peaceful and Inclusive Societies.”
फिट इंडिया मिशन के हिस्से के रूप में इस वर्ष की थीम “एक घंटा, खेल के मैदान में”

Tauseef Khan is the Founder of EduJosh. With 10 years of experience in competitive exam guidance, he specializes in daily current affairs analysis and government job updates. He is dedicated to providing students with accurate, timely, and deeply researched educational content, helping thousands of aspirants crack their dream careers.