भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मॉरिशस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन’ से सम्मानित किया गया है. इसके साथ ही नरेंद्र मोदी ऐसा सम्मान पाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. इस सम्मान की घोषणा मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम ने की. अब तक नरेन्द्र मोदी को विभिन्न देशो से इस तरह का कुल 21 सम्मान मिल चुका है.
प्रधानमंत्री मोदी ने मॉरिशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम और उनकी पत्नी वीना रामगुलाम को ‘ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया-ओसीआई कार्ड (OCI Card)’ गिफ्ट किया. मॉरिशस के राष्ट्रपति धरम गोकुल और उनकी पत्नी वृंदा गोकुल को बिहार का मखाना, महाकुम्भ के संगम का जल, सदेली बॉक्स में बनारसी साड़ी गिफ्ट किया.
आज 12 मार्च को मॉरीशस अपना राष्ट्रीय दिवस समारोह मना रहा है जिसमे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए है.
मॉरिशस के प्रधानमंत्री : नवीन रामगुलाम, राष्ट्रपति- धरम गोकुल
मॉरिशस की राजधानी : पोर्ट लुइस (Port Louis)

Tauseef Khan is the Founder of EduJosh. With 10 years of experience in competitive exam guidance, he specializes in daily current affairs analysis and government job updates. He is dedicated to providing students with accurate, timely, and deeply researched educational content, helping thousands of aspirants crack their dream careers.
