पंचायती राज मंत्रालय द्वारा की गई ‘आदर्श महिला हितैषी ग्राम पंचायत’ पहल की शुरुआत

⭐ Trusted by 1.5M+ on YouTube
Add as Preferred Source

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक राष्ट्रीय सम्मेलन में पंचायती राज राज्य मंत्री प्रोफेसर एस. पी. सिंह बघेल और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के द्वारा ‘आदर्श महिला हितैषी ग्राम पंचायत’ पहल की शुरुआत की गई। यह पहल आगामी ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025’ समारोह का एक हिस्सा है। इसका उद्देश्य है प्रत्येक जिले में कम से कम एक ‘आदर्श महिला हितैषी ग्राम पंचायत’ की स्थापना करना। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि भी हिस्सा ले रहे हैं। जिसमे देशभर के प्रत्येक जिले के कम से कम एक ग्राम पंचायत के निर्वाचित प्रधान (मुखिया) और अधिकारी शामिल होंगे।

इसके अलावा हाल ही में पंचायती राज मंत्रालय ने ‘सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान‘ का भी शुभारंभ किया है जिसमे पूरे देश की 1200 से अधिक निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

करेंट अफेयर्स के MCQ Quiz

1. “आदर्श महिला हितैषी ग्राम पंचायत” पहल का शुभारंभ कहाँ किया गया?





2. “आदर्श महिला हितैषी ग्राम पंचायत” पहल में किस अंतरराष्ट्रीय संगठन ने भाग लिया?





3. “आदर्श महिला हितैषी ग्राम पंचायत” पहल किस मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया?





Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Share it on:

Leave a Comment

EduJosh के ऐप आज ही डाउनलोड करें!

EduJosh App Mockup