Word Para Athletics Championship 2025: भारत ने नई दिल्ली में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में 6 स्वर्ण, 9 रजत और 7 कांस्य सहित कुल 22 पदक जीते। इसमें 100 से ज्यादा देशों के 2200 से अधिक प्रतियोगियों ने 186 पदकों के लिए स्पर्धाओं में हिस्सा लिया.
इस चैंपियनशिप की मेजबानी पहली बार भारत ने की है, जिसका आयोजन नई दिल्ली में किया गया. भारत विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी करने वाला चौथा एशियाई देश बन गया है। इससे पहले 3 एशियाई देश जिन्होंने मेजबानी की –कतर, संयुक्त अरब अमीरात और जापान. 2024 में कोबे में भारत ने कुल 17 पदक जीते थे.
विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 – परीक्षा विशेष
- आयोजन की तिथियाँ: 27 सितंबर – 5 अक्टूबर, 2025
- स्थान: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली
- संस्करण: 12वां
- शुभंकर: ‘विराज’
FAQ
विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 की मेजबानी किसने की?
विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 की मेजबानी भारत (पहली बार) ने की है.
विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत ने कुल कितने पदक जीते?
विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत ने कुल 22 पदक (6 स्वर्ण, 9 रजत और 7 कांस्य) जीते.
विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का शुभंकर क्या था?
विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का शुभंकर ‘विराज’ था.

Tauseef Khan is the Founder of EduJosh. With 10 years of experience in competitive exam guidance, he specializes in daily current affairs analysis and government job updates. He is dedicated to providing students with accurate, timely, and deeply researched educational content, helping thousands of aspirants crack their dream careers.